गढ़वा। प्रांतीय यादव महासभा झारखंड जिला इकाई गढ़वा के तत्वावधान में रविवार को धुरकी प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद यादव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण यादव ने की।
जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद यादव ने कहा कि “यादव महासभा का उद्देश्य समाज को संगठित करना, युवाओं को शिक्षा और रोजगार के प्रति जागरूक बनाना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना है। धुरकी प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
कार्यक्रम में जिला सचिव बालमुकुंद यादव भी उपस्थित रहे। मौके पर राजेंद्र यादव, धीरेंद्र यादव, संदीप यादव, लाल यादव, संतोष कुमार, रोहित यादव, अनिल यादव, नंदकिशोर यादव, पंचम यादव समेत सैकड़ों यादव समाज के लोग शामिल हुए।
पुनर्गठन की प्रक्रिया सर्वसम्मति से निर्विरोध, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










