गढ़वा। के.के. यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि दिनांक 8 अगस्त 2025 को न्यू आकांक्षा ब्यूटी मेकओवर नामक नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ प्रभावती देवी एवं अन्य के सौजन्य से किया गया। इस ब्यूटी मेकओवर का संचालन एवं स्वामित्व श्रीमती अनीता यादव के पास है।

उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठान में महिलाओं के लिए आधुनिक मशीनों से सुसज्जित सुंदरता से संबंधित सेवाओं की अनुपम व्यवस्था की गई है। यहां सजने-संवरने और दुल्हन श्रृंगार के लिए उचित मूल्य पर आकर्षक सुविधाएं उपलब्ध हैं। गढ़वा में अब महिलाओं को सभी प्रकार की आधुनिक सौंदर्य सेवाएं न्यू आकांक्षा ब्यूटी मेकओवर में ही मिल सकेंगी।
अंत में उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे यहां आकर सेवा का अवसर प्रदान करें।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 422










