गढ़वा 14 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय कल्याणपुर, गढ़वा में “हर घर तिरंगा – घर घर तिरंगा” अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) के स्वयंसेवक अनीता तूफानी की अगुवाई में यह यात्रा संपन्न कराया गया। मार्ग में लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, इसके सम्मान और इसे सही ढंग से फहराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्या डॉ. संयुक्ता कुमारी सिंह द्वारा राष्ट्रगान गाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, ध्वज फहराने का अर्थ केवल एक रस्म नहीं, बल्कि देश के प्रति निष्ठा, एकता और त्याग की शपथ लेना है। तिरंगा हमें यह याद दिलाता है कि हम सभी भारतीय, जाति, धर्म और भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर एक हैं। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसे आदर और गर्व के साथ अपने घर पर फहराए। इस अभियान के माध्यम से हम सभी में राष्ट्रप्रेम और एकजुटता की भावना को और मजबूत करना चाहते हैं।”
यात्रा में कॉलेज के शिक्षकगण, सैकड़ों छात्र-छात्राएँ, और कई स्थानीय लोग शामिल हुए। छात्र-छात्राएँ हाथों में तिरंगा लेकर
देशभक्ति के गीत गाते और नारे लगाते हुए आगे बढ़े – “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “तिरंगा हमारी शान है” जैसे नारे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंगते रहे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










