गढ़वा : भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, गढ़वा रवीश राज को जिला अवर निबंधक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
दरअसल, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड रांची की अधिसूचना के तहत गढ़वा में पदस्थापित अवर निबंधक विवेक कुमार पांडेय का अन्यत्र स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं, संतोष कुमार रजक का गढ़वा में अवर निबंधक पदस्थापन संबंधी अधिसूचना भी निरस्त कर दी गई है। इसके कारण गढ़वा जिला अवर निबंधक का पद रिक्त हो गया था।
कार्यहित में जारी आदेश में रवीश राज को अपने पूर्व निर्धारित कार्यों के साथ-साथ जिला अवर निबंधक का सम्पूर्ण प्रभार अविलंब ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
उपायुक्त-सह-जिला निबंधक गढ़वा द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित पदाधिकारियों को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 485










