गढ़वा नई दिल्ली। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (भारत सरकार) के दिल्ली स्थित कार्यालय में विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन माननीय राहुल द्विवेदी ने श्री सूरज सिंह को झारखंड राज्य का चेयरमैन नियुक्त किया।
इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर श्री सूरज सिंह ने देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया, झारखंड प्रभारी राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, भाजपा के केंद्रीय कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, अर्जुन मुंडा सहित भाजपा के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को झारखंड राज्य के हर गांव तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
— सूरज सिंह
चेयरमैन, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (झारखंड)
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










