गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगीराल गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान जोगीराल निवासी सुखाड़ी साह की पत्नी शांति देवी के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में बताया गया कि स्नान करने के बाद शांति देवी घर लौटकर पंखा चलाने के लिए प्लग लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक बिजली का करंट लगने से वह मूर्छित होकर गिर पड़ीं। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें उठाकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इधर मृतका के मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाया है कि शांति देवी की मौत करंट से नहीं हुई, बल्कि ससुराल वालों ने मारपीट कर उनकी हत्या की है। इस आरोप के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 620










