कोरवाडीह शिव मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा समिति का गठन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। आज दिनांक 24 अगस्त 2025, दिन रविवार को कोरवाडीह शिव मंदिर प्रांगण में सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में दुर्गा पूजा मनाने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया।

समिति में अध्यक्ष – सिधु चौधरी, सचिव – अशोक चौधरी तथा कोषाध्यक्ष – अजय चौधरी को चुना गया। वहीं समिति के मुख्य संरक्षक के रूप में अमित सिंह, चंचल कुमार, संतोष चौधरी, शिवनाथ चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, रामाधार प्रसाद यादव, अशोक राम, जगदीश चौधरी, गोपाल चौधरी एवं प्रेम चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों को चुना गया।

 

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें