रांची। आज रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में सूरज सिंह, चेयरमैन (Moefccpc झारखंड) ने औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष माननीय बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी में शामिल करते हुए बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद सूरज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल करने हेतु प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, झारखंड भाजपा प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, दिल्ली कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं तथा पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें सदस्यता दिलाई है, उस पर खरा उतरते हुए भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता