शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (UAAM) वार्ड 15

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (UAAM) वार्ड 15 टेम्पू स्टैंड, वार्ड 19 दबगर मोहल्ला गढ़वा का शुभारंभ*- आपके स्वास्थ्य का नया मंदिर का उदघाटन नगर परिषद,गढ़वा के कार्यपालक पदाधिकारी, सुशील कुमार, सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कॉनेडी, सदर अस्पताल,गढ़वा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस मोके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि UAAM योजना के अंतर्गत मिलने वाले मुख्य लाभ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सेवाएं,
ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, हीमोग्लोबिन, तापमान इत्यादि की नियमित जांच होगी।गर्भवती महिलाओं और बच्चों की विशेष देखभाल की जायेगी।
आवश्यक दवाएं डॉक्टर की सलाह पर मरीजों को मुफ्त उपलब्ध रहेगी।
प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक द्वारा योग सत्र आयोजित किया जायेगा,डाइट, मानसिक स्वास्थ्य एवं बीमारियों की रोकथाम पर जागरूकता की जायेगी। विशेष कर बच्चों, गर्भवती महिलाओं हेतु टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच की जायगी। इस मौके सिविल सर्जन डॉ कनेड़ी ने कहा कि टीबी, मलेरिया, कुष्ठ, कैंसर, डायबिटीज जैसी बीमारियों के लिए विशेष जाँच की जायेगी।
आभा कार्ड व आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की सुविधा दी जायेगी।
डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति रहेगी।
प्रशिक्षित MBBS डॉक्टर, स्टाफ नर्स, एम पी डब्ल्यू की सेवा उपलब्ध रहेगी।
यह केंद्र खासतौर पर शहरी गरीबों के लिए बनाया गया है, ताकि हर व्यक्ति को मिले बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा – बिना किसी खर्च के!
समय: प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 03 बजे तक (रविवार अवकाश)
इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ देशराज गैहलोत, डॉ पी कशमुर राव, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील त्रिपाठी,लोक स्वास्थ्य प्रबन्धक सच्चिदानंद पांडे,दिशा के वरिष्ठ सदस्य श्री भोला चंद्रवंशी, निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी, नगर परिषद निवर्तमान पार्षद सविता देवी ,नगर परिषद के जूनियर इंजीनियर संदीप कुमार, सिटी मिशन मैनेजर कौशल कुमार ठाकुर,नगर परिषद के प्रधान सहायक अमित कुशवाहा, नजीर अरशद अंसारी, टैक्स दरोगा राजकुमार कुमार,अनिल कुमार गोविंद कुमार,सेवा निर्मित शिक्षक एन के पांडे, रेणु पंकज, प्रिंस तिवारी,नर्स,सहिया काफी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
“स्वस्थ गढ़वा, समृद्ध गढ़वा” की ओर एक कदम
नगर परिषद, गढ़वा | स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें