गढ़वा। गढ़वा-चिनीया सड़क पर कल्याणपुर पेट्रोल पंप के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजनों की मदद से एंबुलेंस द्वारा गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के झलूवा गांव निवासी इरफान अंसारी और मारुक अंसारी, तथा कल्याणपुर निवासी छोटू पासवान के रूप में हुई है। बताया गया कि इरफान और मारुक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर चमा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे छोटू पासवान की बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 380










