गढ़वा। सारेगामा म्यूजिकल कारवां द्वारा पार्श्व गायक मुकेश जी की 49वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार, 27 अगस्त 2025 को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम नीलाम्बर-पिताम्बर नगर भवन, गढ़वा में संध्या 7 बजे से शुरू होगा।
संस्था के संचालक अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “गीतों भरी एक शाम मुकेश के नाम” होगा, जिसमें मुकेश जी के अमर गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 316










