गढ़वा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के चेयरमैन सूरज सिंह बुधवार को अपने पैतृक आवास रंका राज पहुंचे। यहां उन्होंने कुल देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे श्री बंशीधर नगर स्थित राधे कृष्ण मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर माथा टेका।
इस अवसर पर सूरज सिंह ने कहा कि “पैतृक धाम और कुल देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यहीं से मुझे समाज और देश की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है।”
उनके आगमन पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। स्थानीय निवासियों ने कहा कि “सूरज सिंह हमारे क्षेत्र का गौरव हैं। आज वे जिस पद पर हैं, उससे पूरे जिले का मान बढ़ा है।”
पूरे दौरे के दौरान वातावरण श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 473










