सहायक अध्यापकों की बैठक 31 अगस्त को, आंदोलन की रणनीति होगी तय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। दिनांक 29 अगस्त 2025, शुक्रवार को जिला टेट पास सहायक अध्यापक संघ के जिला उपाध्यक्ष  अमित रंजन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि गढ़वा जिले के ऐसे सहायक अध्यापक, जिनका नाम डीपी (डिस्ट्रिक्ट पैनल) में शामिल नहीं हुआ है तथा वे अध्यापक भी जिनका नाम डीभी (डेटाबेस) में तो आया लेकिन काउंसलिंग सूची में स्थान नहीं मिला, उनकी एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है।

यह बैठक आगामी 31 अगस्त 2025, रविवार को सुबह 10:00 बजे गोविंद उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। श्री रंजन ने बताया कि बैठक में सभी की उपस्थिति अनिवार्य है। इसमें सामूहिक रूप से आगे की रणनीति तय की जाएगी और सरकार के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

बैठक में संघ के जिला अध्यक्ष रवि शंकर ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें