कसौधन वैश्य समाज, गढ़वा ने मनाई महर्षि कश्यप ऋषि जयंती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। कसौधन वैश्य समाज, गढ़वा युवा संघ के तत्वावधान में महर्षि कश्यप ऋषि जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा संघ के अध्यक्ष हर्ष सीटू कश्यप ने की। सर्वप्रथम महर्षि कश्यप ऋषि जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस दौरान संरक्षक पृथ्वीनाथ कश्यप, अध्यक्ष उमेश कश्यप, अमित कश्यप, रविंद्र कश्यप व लखन कश्यप ने महर्षि कश्यप ऋषि के जीवन, उनके आदर्शों तथा कसौधन जाति के उद्गम पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि हमें अपने गोत्र प्रवर्तक महर्षि कश्यप ऋषि के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को मजबूत करने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में युवा टीम की अहम भागीदारी रही। टीम के प्रयास से बड़ी संख्या में लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ा गया। इस अवसर पर समाज के तीन युवाओं — अमित कश्यप, नैतिक कश्यप व सत्यम कश्यप को युवा पदाधिकारी मनोनीत किया गया। तत्पश्चात महर्षि कश्यप ऋषि की आरती के बाद कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित कश्यप ने किया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें पृथ्वीनाथ कश्यप, लखन कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, संतोष कश्यप, मनीष कश्यप, मनोज कश्यप, आशीष कश्यप, सूरज कश्यप, अभिषेक कश्यप, राज कश्यप, हर्ष कश्यप, नैतिक कश्यप, अनमोल कश्यप, सत्यम कश्यप, मोहित कश्यप, राजेंद्र कश्यप, मुन्ना जी, कन्हैया कश्यप, अजय कश्यप, सुनील कश्यप, पप्पू कश्यप, जय किशोर कश्यप, चंदन कश्यप सहित महिला टीम की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही।

✍️ आशीष कश्यप
मीडिया प्रभारी, कसौधन वैश्य समाज गढ़वा

 

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें