गढ़वा। केसरवानी वैश्य सभा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष संतोष कुमार केसरी एवं गढ़वा के वरिष्ठ सदस्य सत्य प्रकाश केशरी का नगड़ी केशरवानी वैश्य सभा की ओर से भव्य स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम नगड़ी के दौलत राम केसरी के आवास पर आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संतोष केसरी ने अपने विचार स्वजातीय बंधुओं के समक्ष रखे और प्रसन्न मन से पुनः नगड़ी आने की इच्छा जताई। नगड़ी सभा ने उनकी इस भावना का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
संतोष केसरी, जिनका हंसमुख चेहरा और उदार व्यक्तित्व सबको प्रभावित करता है, ने समाज के प्रति समर्पण, त्याग और निष्ठा की भावना को परिभाषित करते हुए कहा कि “समाज तभी मजबूत होगा जब हम सब एक सूत्र में बंधकर सहयोग करेंगे।”
सम्मान समारोह में नगड़ी सभा के संरक्षक तपेश्वर केसरी, दौलत राम केसरी, मोहन चौधरी, मधुसूदन केसरी, अध्यक्ष राम जीवन केसरी, महामंत्री दिनेश केसरी, रवि केसरी, अखिलेश केशरी सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 152










