जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी के पाक मौके पर शामिल हुए पूर्व मंत्री
गढ़वा। गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित कर्बला मैदान में आयोजित जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी के पाक मौके पर जश्न की खुशियों और लोगों की दुआओं में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर शामिल हुए। मौके पर उन्हांने लोगों को ईद मिलाद-उन-नबी की बधाई दी। लोगां ने श्री ठाकुर को पगड़ी बांधकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
मौके पर पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि ईद मिलाद-उन-नबी पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। जो इस्लाम के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह पर्व इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने, रबी-अल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। इस दिन मुसलमान पैगंबर मुहम्मद के जीवन, शिक्षाओं और मानवता के प्रति उनके योगदान को याद करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। उन्हांने कहा कि यह दिन पैगंबर मुहम्मद के जन्म का प्रतीक है। जिन्हें इस्लाम में अंतिम नबी माना जाता है। उनका जन्म लगभग 570 ईस्वी में मक्का शहर में हुआ था। पूर्व मंत्री ने कहा कि मुसलमान इस दिन पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाओं को याद करते हैं, जिन्होंने शांति, एकता और दया का संदेश दिया। यह पर्व पैगंबर मुहम्मद के जीवन और मानवता के प्रति उनके योगदान का सम्मान करने का अवसर है। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष शंभु राम, सचिव शरीफ अंसारी, तनवीर आलम, मकबूल आलम, छोटू सिंह खरवार, मदनी खान, नईम सिद्धिकी, नासिर खान, नेजाम खान, अब्दुल खालिद कुरैशी, शादाब खान, वसीम खान, साबिर सिद्धिकी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










