गढ़वा में मैक्स हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को उच्चरी रोड स्थित मैक्स हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन तैयबा हॉस्पिटल के डॉक्टर अरशद अंसारी ने किया।

रक्तदान शिविर में सबसे पहले मैक्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर महबूब आलम ने रक्तदान किया। इसके बाद डॉ. मनोज कुमार, इमरान खातून, मनोज कुमार, संदीप कुमार, चंदन कुमार, अहमद अंसारी और इरफान अंसारी सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया। कुल 11 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

मौके पर डायरेक्टर महबूब आलम ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।

उद्घाटनकर्ता तैयबा हॉस्पिटल के डॉक्टर अरशद अंसारी ने कहा कि रक्तदान करना हर स्वस्थ व्यक्ति का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि समय पर रक्त न मिलने से कई बार मरीजों की जान पर खतरा आ जाता है। इसलिए सभी लोगों को वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने मैक्स हॉस्पिटल और स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें