अवैध यूरिया खाद लदा हुआ पीकअप वाहन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, पिकअप वाहन जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा  गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस गस्ती दल द्वारा की गई कार्रवाई, प्रखंड विकास पदाधिकारी डंडई ने दर्ज कराई प्राथमिकी

यूरिया खाद की कालाबाजारी व अनियमितता को रोकने हेतु उपायुक्त -सह- जिला दंडाधिकारी गढ़वा दिनेश यादव से प्राप्त निर्देश के आलोक में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन की तत्परता से डंडई प्रखंड के सोनेहारा गांव में अवैध रूप से यूरिया खाद की ढुलाई का मामला उजागर हुआ। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस गश्ती दल ने पिकअप वाहन रजि. सं. BR11GE-3891 को जांच हेतु थाना परिसर लाया। जांच के क्रम में उक्त वाहन से 45 बोरा HURL कंपनी का यूरिया खाद बरामद किया गया। पुलिस गश्ती पदाधिकारी ने बताया कि वाहन चालक पुलिस को देखते ही तेजी से भाग निकला और रास्ते में ही वाहन को छोड़कर फरार हो गया।

फिलहाल वाहन को थाना परिसर में रखा गया है तथा जब्त खाद की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह संदेह व्यक्त किया गया है कि खाद की यह खेप अवैध बिक्री एवं कालाबाजारी के उद्देश्य से लाई जा रही थी। यूरिया खाद के संबंध में कोई भी वैध कागजात किसी के द्वारा अभी तक प्रस्तुत नही किया गया है। फलस्वरुप प्रखंड विकास पदाधिकारी डंडई रमेश सिंह द्वारा उक्त जब्त वाहन पिकअप रजिस्ट्रेशन संख्या- BR11GE-3891 के विरुद्ध डंडई थाना में प्राथमिक दर्ज कराया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें