गढ़वा, 9 सितंबर। ऑल इंडिया लियाफी शाखा गढ़वा की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को सुबह 8 बजे बंधन मैरेज हॉल, नवादा मोड़ गढ़वा में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का पुनर्गठन रहा। चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि ऑल इंडिया लियाफी शाखा गढ़वा का पुनर्गठन आगामी 5 अक्टूबर 2025 को सुबह 10 बजे से बंधन मैरेज हॉल, नवादा मोड़ गढ़वा में किया जाएगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि पुनर्गठन प्रक्रिया की देखरेख हेतु जमशेदपुर डिवीजन काउंसिल द्वारा चार पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इनमें मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, मंडल सचिव पार्थोपाल चौधरी, फेडरल ईसी मेंबर विनोद कुमार उपाध्याय एवं सह सचिव नरेश प्रसाद शामिल हैं।
इस अवसर पर ऑल इंडिया लियाफी शाखा गढ़वा के अध्यक्ष शैलेश नंदन सिन्हा, सचिव अजय प्रसाद यादव, ईसी मेंबर राम बहादुर साह, उपकोषाध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, संदीप कुमार, कार्यसमिति सदस्य मनीष कुमार गुप्ता सहित अनेक अभिकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
बैठक में सभी अभिकर्ता बंधुओं से अपील की गई कि वे 5 अक्टूबर को पुनर्गठन कार्यक्रम में समय पर पहुंचकर इसे सफल बनाने में सहयोग करें।
—
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










