गढ़वा/: गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के के तमगेकला पंचायत के जोगीखुरा गांव में एक कलयुगी बेटा ने अंधविश्वास में आकर अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर अपने ही पिता को टांगी से मारकर हत्या कर दिया.

मृतक पिता टीमन बजार में फुटबॉल मैच देखकर लौट कर घर आया था.. रात्री में घर पर 65 वर्षीय मृतक सिताराम के माझिल बेटा प्रताप राम से तू-तू मेमे होने के बाद प्रताप राम घर में रखा हुआ धारदार टांगी से चचेरे भाई के साथ मिलकर अपने पिता पर कइ बार टांगी से वार कर दिया, जिससे 65 वर्षीय सीताराम भुइया का मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही रंका थाना पुलिस मृतक के घर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया है. वहीं रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने बताया की अंधविश्वास में आकर मृतक के पुत्र एवं भतीजा ने मिलकर हत्या कर दिया है. हत्यारे मृतक के पुत्र एवं भतीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रथम दृष्टया डायन भूत अंधविश्वास को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. वहीं शव को अंत परीक्षण हेतु पुलिस के द्वारा गढ़वा भेजा जा रहा है. इधर मृतक की हत्या की घटना रंका थाना पुलिस जुट गई है. वहीं रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने बताया की गढ़वा पुलिस लगातार अंधविश्वास को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है. पुलिस अंधविश्वास को दूर करने के लिए हर एक गांव जाएगी और जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाएगी ताकी दुबारा ऐसी घटना सामने न आए.
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










