भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा नगर मंडल गढ़वा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में आक्रोश प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा नगर मंडल गढ़वा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया आदिवासी नेता सूर्या हसदा के फर्जी एनकाउंटर रिम्स टू के नाम पर गरीब आदिवासी का खेतिहर जमीन पर रिम्स टू के निर्माण के विरोध में गढ़वा प्रखंड कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया एवं राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सोपा गया इस कार्यक्रम के प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व मंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही पूर्व सांसद घूरन राम जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो उपस्थित थे भानु प्रताप शाही के द्वारा कहा गया कि राज्य का स्थिति भयावह है आए दिन आदिवासियों का हत्या बलात्कार उनके जमीन को लूटने का कार्य किया जा रहा है यह सरकार आदिवासियों का हितैषी कहती है लेकिन दूसरी ओर उनका दोहन शोषण किया जा रहा है पूर्व सांसद घूरन राम के द्वारा कहा गया यह सरकार सिर्फ चुनाव के समय घोषणा करने वाली सरकार है आज लोगों को मूलभूत सुविधा से भी वंचित रहना पड़ रहा है मईया सम्मान के नाम पर इन्होंने वोट लिया और कितने मईया का नाम काटा गया सूची से जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो के द्वारा कहा गया अच्छी बारिश होने के कारण किसान अच्छे फसल की सोच रखे हैं उनके खेत में फसल लहलहा रहे हैं लेकिन यह सरकार उन किसानों को भरपूर मात्रा में यूरिया खाद भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है दूसरी ओर यूरिया खाद 260 रुपया में सरकार को देनी है और गरीब किसान ₹800 बोरी खरीदने को विवस है मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा गया कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है बिना घूस दिए किसी का भी कार्य नहीं हो रहा है पदाधिकारी के द्वारा आम जनता के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है इस सरकार में ब्याशाई परेशान है मोदी सरकार के नेतृत्व में जीएसटी कम करके मोदी सरकार एक बहुत बड़ा तोहफा व्यवसाईयों को देने का काम किया और आम जनता को इससे राहत मिलेगी हमारा भारत विकास की ओर अग्रतर होगी दशहरा और दिवाली का बहुत बड़ा सौगात देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा दिया गया आज जीएसटी कम होने से विपक्ष के मुंह पर तमाचा लगने का कार्य किया हुआ है वोट चोरी का इल्जाम लगाने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव एनडीए के द्वारा ऐतिहासिक जीत पर उनके मुंह पर ताला लगा हुआ है कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता ओम प्रकाश केशरी विनय चौबे जितेंद्र चन्द्रवशी विनोद चंद्रवंशी ब्रजेश उपाध्याय धनजय गोंड प्रमोद विकास तिवारी चौबे जयंत पांडे अरविंद तूफानी सतेंद्र सोनी विशाल गुप्ता सुरेंद्र राम सुरेश अग्रवाल रामसरीख चंद्रा अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता शामिल थे

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें