रांची। झारखंड राज्य के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन परिषद के चेयरमैन सूरज सिंह ने शुक्रवार को राजभवन जाकर महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान सूरज सिंह ने महामहिम को अपनी नियुक्ति की जानकारी दी और परिषद की ओर से चल रही योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाएँ—एक पेड़ माँ के नाम, ग्राम वन योजना, ग्राम सरोवर योजना—को झारखंड राज्य के प्रत्येक जिले और पंचायत स्तर तक प्रभावी रूप से लागू करने का कार्य किया जा रहा है।
महामहिम राज्यपाल ने इन योजनाओं की सराहना करते हुए झारखंड सरकार से पूर्ण समन्वय और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
– सूरज सिंह, चेयरमैन
पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन परिषद (MOEFCCPC) झारखंड
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 211










