गढ़वा श्री बंसीधर नगर। प्रांतीय यादव महासभा प्रखंड इकाई श्री बंसीधर नगर के पुनर्गठन को लेकर रविवार को जलक्रांति भवन में आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक की शुरुआत श्री बंसीधर राधिका जी पर पुष्प अर्पित कर की गई।

बैठक में मुख्य रूप से प्रांतीय यादव महासभा के प्रदेश सचिव अजय प्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद यादव, जिला सचिव बालमुकुंद यादव, कोषाध्यक्ष सुनील यादव, चुनाव पर्यवेक्षक लक्ष्मण यादव,ने चुनाव के प्रस्ताव को रखा और बारी-बारी से चुनाव कराया। इंजीनियर नरेश यादव, मनोज यादव, जगदीश यादव बिनोद यादव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन उमेश यादव ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र प्रसाद यादव को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष लालमुनि यादव, महासचिव लालमन यादव, शभुनाथ यादव एवं अशोक यादव, कोषाध्यक्ष सुजीत यादव और युवा प्रखंड अध्यक्ष मुनालाल यादव को बनाया गया। संरक्षण के रूप में रामचंद्र यादव, मनोहर यादव और चंद्रदेव यादव के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।
मौके पर सुजीत कुमार यादव, रामनिवास यादव, राजेंद्र यादव, बालेश्वर यादव, संजय यादव, पंचम यादव, संदीप यादव, अमरेश यादव, सुनील यादव, सुरेंद्र यादव, अनुज प्रसाद यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
प्रदेश सचिव अजय प्रसाद यादव का भाषण
प्रदेश सचिव अजय प्रसाद यादव ने कहा, “यादव महासभा केवल संगठन नहीं, बल्कि समाज के उत्थान और युवाओं की शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई का माध्यम है। संगठन की ताकत एकता में है और जब तक हम संगठित रहेंगे, समाज का विकास संभव है।”
जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद यादव का भाषण
जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद यादव ने कहा, “महासभा का उद्देश्य सिर्फ पदाधिकारियों का चयन करना नहीं है, बल्कि युवाओं, किसानों और वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाना है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई, समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही हमारी सबसे बड़ी जीत होगी।”
उपाध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद यादव का भाषण
उपाध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा, “संगठन तभी मजबूत होगा जब गांव-गांव और टोला-मोहल्लों तक हम अपनी पकड़ बनाएं। हमें शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में विशेष पहल करनी होगी। आज जरूरत है कि हम समाज की नई पीढ़ी को सही दिशा दें और संगठन के साथ जोड़ें।”
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










