हरादाग बाजार में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बनाकर तस्करी करने की छापेमारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*गढ़वा पुलिस दिनांक-13.09.2025(शनिवार) को जिले के रमना थाना अंतर्गत हरादाग बाजार में अवैध रूप से देशी महुआ शराब बनाकर तस्करी करने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी, रमना के द्वारा थाना के सशस्त्र बलों के साथ छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में लगभग 5 क्विंटल जावा महुआ एवं शराब की भट्टी को मौके पर विनष्ट किया गया साथ ही 60 लीटर चुलाई देशी शराब तथा शराब को बनाने में प्रयुक्त 02 गैस सिलेंडर, 01 एल्युमिनियम का तसला, 01 चूल्हा और शराब बनाने के उपकरण को मौके से विधिवत जप्त करते हुए शराब को थाना लाया गया। इस संबंध में तस्कर एवं कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि आगामी दुर्गा पूजा(विजयादशमी) को शांत वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध शराब के कारोबार को रोकने के उद्देश्य से यह छापामारी अभियान चलाई गई है।
*==========*

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें