गढ़वा। दिनांक 12 सितंबर 2025 को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेढ़ना कला के प्रांगण में झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक एवं जिला शिक्षा अधीक्षक गढ़वा के आदेशानुसार शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान विद्यालय के सभी सहायक शिक्षक—प्रदीप कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह और सनील कुमार सिंह—ने भाग लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। वहीं, अभिभावकों ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हुए विद्यालय के विकास से जुड़े अपने विचार साझा किए।
बैठक में यह तय किया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार की नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद और सहयोग स्थापित हो सके। साथ ही विद्यालय विकास से संबंधित कई योजनाओं पर चर्चा कर रणनीति बनाई गई।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक जीतेन्द्र कुमार चौबे सहित विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










