गढ़वा : जिला क्रिकेट संघ की ओर से सत्र 2025-26 के लिए खिलाड़ियों का निबंधन 22 सितंबर से 28 सितंबर तक किया जाएगा। संघ के सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि में अपना निबंधन करवा सकते हैं।
निबंधन सहिजना रोड स्थित प्रिंस सेनेटरी कैंपस में संघ के कार्यालय में किया जाएगा। यह प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
निबंधन के समय खिलाड़ियों को अपने साथ डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, माता-पिता का वोटर कार्ड, बैंक पासबुक, स्कूल बोनाफाइड एवं पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।
विशेष जानकारी के लिए संघ के कार्यालय कर्मी अमित कुमार श्रीवास्तव से मोबाइल नंबर 8210347079 पर संपर्क किया जा सकता है।
सचिव ने जिले के सभी खिलाड़ियों से समय पर निबंधन कराने की अपील की है।
—

Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता