जायन्ट्स ग्रुप आफ गढ़वा के तत्वाधान में जायंट्स सेवा सप्ताह के तीसरे दिन गढ़वा शहर के मुख्यपथ स्थित जायन्ट्स गढ़वा के वरिष्ठ सदस्य नंदकुमार गुप्ता जी के प्रतिष्ठान के सामने आम नागरिको के बीच फलदार पौधों का वितरण किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जायन्ट्स ग्रुप आफ गढ़वा के तत्वाधान में जायंट्स सेवा सप्ताह के तीसरे दिन गढ़वा शहर के मुख्यपथ स्थित जायन्ट्स गढ़वा के वरिष्ठ सदस्य नंदकुमार गुप्ता जी के प्रतिष्ठान के सामने आम नागरिको के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप अध्यक्ष राकेश केशरी ने की। इस अवसर पर पदाधिकारीयों ने कहा कि सभी व्यक्ति को अपने जीवन काल में पौधे लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण शुद्ध तथा हरा भरा रहे। पौधे से हमें ऑक्सीजन मिलता है जो जीव -जंतु को जीवन के लिए अति आवश्यक है.साथ ही वायुमंडल को शुद्ध बनाता है .धरती पर पेड़ और पौधे के बिना इंसान का अस्तित्व संभव नहीं है।सदस्यों ने उपस्थित लोगों से कहा कि आप पौधा ले जाकर जरुर लगाएंगे और इसका देखभाल करते रहेंगे। साथ ही अपने आस-पास के लोगों को वृक्षरोपण हेतु जागरूक करें. इस कार्यक्रम में जायंट्स गढ़वा के अध्यक्ष राकेश केशरी,निवर्त्तमान अध्यापक कमलेश कुमार गुप्ता,जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन सेंट्रल कमेटी के सदस्य अजय कांत पाठक, स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन 8 पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, विनोद कमलापुरी,प्रशाशनिक निदेशक मोजिबुद्दीन खान,अन्तरिक उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा,वाह्य उपाध्यक्ष चंद्रभूषण सिन्हा,फेडरेशन पूर्व उपाधक्ष मनोज केशरी (रूपा गंजी), चन्दन चंद्रवंशी एवं मनोज केशरी(सन रेडियो),रविन्द्र केशरी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें