राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था आज इसी कार्यक्रम के तहत भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के अध्यक्षता में मुख्य बाजार पंकज धर्मशाला में मोदी जी का जीवन वृत्त प्रदर्शनी लगाया गया एम संगोष्ठी का कार्यक्रम किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो उपस्थित थे कार्यक्रम के प्रभारी विनय चौबे सह प्रभारी धनंजय गोंड विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी राजकुमार मधेशिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम का संचालन अरविंद पटवा धन्यवाद ज्ञापन विनोद जायसवाल के द्वारा किया गया । सभी वक्ताओं ने अपनी अपनी बातों को रखा भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा मोदी जी का जीवन संघर्ष पूर्ण रहा है ।
उन्होंने बचपन से लेकर युवा अवस्था तक संघर्ष किया आज उनके संघर्ष का परिणाम है वह देश के प्रधानमंत्री बने और अपना पूरा जीवन देश के हित के लिए लगाए विनय चौबे ने कहा मोदी जी के जीवन को आत्मसात करने की जरूरत है जिस दिन लोग उनके सोच उनके विचार पर चलने लगेंगे उस दिन वह बहुत आगे निकल चूकेंगे ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र हित को पहली प्राथमिकता देकर उन्होंने पूरे विश्व में भारत का डंका बजाने का कार्य किया आज उनका सोच जो विकसित भारत का है वह हम लोगों को सामने दिख रहा है आज उनकी दूर दृष्टि सोच के ही कारण जीएसटी में इतनी भारी केंद्र सरकार के द्वारा कटौती कर व्यापारियों को आम जनता को लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया 2047 में भारत को विश्व के मानचित्र में एक नंबर पर लाने की जो योजना है उसको मोदी जी साकार करेंगे कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कार्य समिति सदस्य सूरज गुप्ता जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी युवा मोर्चा अध्यक्ष रामाशीष तिवारी (मुन्ना तिवारी )महिला नेत्री मीना गुप्ता जयंत पांडे ब्रजेश उपाध्याय टिंकू गुप्ता अभिषेक कश्यप शुभम गुप्ता पवन केसरी गौतम कुमार विशाल गुप्ता विकास तिवारी डॉक्टर सत्येंद्र सोनी सोनू कश्यप आशीष कश्यप शुभम कांस्यकार रोहित कांस्यकार आकाश कुमार सत्यम कुमार अन्य बहुत सारे भाजपा कार्यकर्ता नेता उपस्थित है
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










