गढ़वा : टीम दौलत के सहयोग से आज कुल 6 जरूरतमंद मरीजों के लिए 6 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तवीरों की सूची में शुभम देव (B पॉजिटिव), अनुराग कश्यप (B पॉजिटिव), आदित्य कश्यप (B नेगेटिव), कुमार संकल्प (A+ पॉजिटिव), विकेश सिंह (A पॉजिटिव) एवं सतीश सिंह (O पॉजिटिव) शामिल रहे।
रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने वाले सभी रक्तवीरों को टीम दौलत की ओर से कोटि-कोटि धन्यवाद दिया गया।
टीम दौलत ने कहा कि “रक्तदान महादान है, इससे बड़ा कोई मानव सेवा नहीं। हम सभी से अपील करते हैं कि हर स्वस्थ व्यक्ति साल में कम से कम एक बार रक्तदान जरूर करें।”
इस अवसर पर दौलत सोनी, पंचम सोनी, अरविंद पटवा, राजू चंद्रवंशी, राकेश चंद्रा, बलवंत सोनी, शशि भूषण मेहता, रेहान राजा, राकेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 70










