गढ़वा :–अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के बैनर तले भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर बेलहारा स्थित प्रसिद्ध खोँहर नाथ मंदिर के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर,रहेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अरुण शर्मा, समाजसेवी विकास दुबे उपस्थित रहेंगे।
उक्त जानकारी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दी है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अक्षय तृतीया भगवान भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर बाबा खोंहर नाथ मंदिर के प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रम किया जाएगा उन्होंने कहा की संध्या 3:00 बजे से बाबा खोनहरनाथ के प्रांगण में स्थित भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना की जाएगी और संध्या 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक प्रेमाचार्य पीतांबर जी महाराज के द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा जबकि रात्रि 8:00 बजे से टाउन हॉल के मैदान में भक्ति जागरण का कार्यक्रम किया जाएगा उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव में शामिल हो।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










