गढ़वा-मझियाव सड़क पर भीषण हादसा: दलेली मंदिर के पास बाइक टक्कर में एक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा-मझियाव मुख्य सड़क पर दलेली मंदिर के समीप शनिवार की शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, दो मोटरसाइकिलों के आमने-सामने टक्कर में मिरल थाना क्षेत्र के बौराहा गांव निवासी 50 वर्षीय संजय पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि संजय पासवान अपने पुत्र के साथ मोटरसाइकिल से दलेली बाजार कुछ सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान दलेली मंदिर के पास सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें