गढ़वा-रामानुजगंज एनएच 343 पर हादसा: बाइक की टक्कर से महिला की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा-रामानुजगंज एनएच 343 पर रंका चेक नाका के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान रंका थाना क्षेत्र के विक्रम विश्वकर्मा की 60 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उर्मिला देवी अपने घर से रंका बाजार आई हुई थीं। इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें