रांची के खेल गांव में 19 अप्रैल, रविवार को झारखंड मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य स्तरीय मिक्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में गढ़वा जिले के कुल 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 14 गोल्ड, 3 सिल्वर एवं 1 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि के साथ गढ़वा जिले ने ओवरऑल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता को चार वर्गों—प्री सब जूनियर, सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर—में विभाजित किया गया था। सभी वर्गों में गढ़वा के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
गोल्ड मेडल जीतने वालों में आर्य कुमारी, रुखसार बानो, सिंकी कुमारी, फायका तहजीब, श्रेयांशी कुमारी, सृष्टि तिवारी, अमीषा उजाला, नौशाद आलम, अजय कुमार, भव्य कुमार, समर शाही, जुलकर, ज्ञान रंजन एवं श्रेयांशु तिवारी शामिल हैं। वहीं जयेश, ध्रुव कुमार एवं अर्पिता कुमारी ने सिल्वर मेडल तथा आदित्य कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया।
इस उपलब्धि पर गढ़वा जिला बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










