गढ़वा में “राजघराना NXT” का भव्य उद्घाटन, शहर को मिला आधुनिक फैशन हब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा: शहर के कचहरी रोड स्थित “राजघराना NXT” का आज भव्य और ऐतिहासिक अंदाज में उद्घाटन किया गया। शोरूम के संस्थापक द्वारिका प्रसाद केसरी एवं रेखा देवी के साथ मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, प्रोपराइटर रवि केसरी, धीरज केसरी, श्रेयांश केसरी तथा पूरे केसरी परिवार ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर फीता काटकर इस आधुनिक शोरूम का शुभारंभ किया।

गौरतलब है कि वर्ष 1998 में “राजघराना” नाम से शुरू हुआ यह प्रतिष्ठान आज ग्राहकों के अपार विश्वास के दम पर नए आयाम छू रहा है। इसी कड़ी में 21 हजार स्क्वायर फीट में फैले इसके दूसरे भव्य ब्रांच के उद्घाटन से शहर में उत्साह का माहौल है।
उद्घाटन के मौके पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में गढ़वा का विकास हर क्षेत्र में तेजी से हुआ है और राजघराना NXT जैसे प्रतिष्ठान इस विकास की जीवंत मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि अब लोगों को खरीदारी के लिए रांची, पटना, बनारस या कोलकाता जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यहां एक ही छत के नीचे सभी वर्गों और उम्र के लोगों के लिए ब्रांडेड सामान उपलब्ध है। यह किसी बड़े मेट्रो मॉल से कम नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे प्रतिष्ठान व्यापार के साथ-साथ रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करते हैं। गढ़वा की जनता को अब बड़े शहरों जैसी सुविधाएं अपने जिले में ही मिल रही हैं।
वहीं प्रोपराइटर रवि केसरी ने कहा कि गढ़वा की जनता के प्यार और विश्वास ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि शाम 4 बजे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मौजूदगी होगी।
धीरज केसरी ने बताया कि यह शोरूम एक कम्पलीट फैशन हब है, जहां पुरुषों, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए कपड़े, फुटवियर और बैगेज एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। वहीं श्रेयांश केसरी ने कहा कि गढ़वा में पहली बार इस स्तर का फैशन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो युवाओं के लिए नया अनुभव होगा।
झामुमो नेता संतोष केसरी ने कहा कि “राजघराना NXT” का उद्घाटन गढ़वा के विकास और आधुनिकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
ग्राहकों के लिए मेगा लकी ड्रॉ ऑफर भी लॉन्च किया गया है। 21 अप्रैल से 25 दिसंबर तक हर 5000 रुपये की खरीदारी पर कूपन दिया जाएगा और 27 दिसंबर को ड्रा के माध्यम से बाइक, स्कूटी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन सहित कई आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।
इस भव्य उद्घाटन के साथ गढ़वा में आधुनिक शॉपिंग संस्कृति की नई शुरुआत हो गई है, जो आने वाले समय में शहर की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकेत दे रही है।
कार्यक्रम में संतोष केसरी, नीरज तिवारी, छोटू खरवार, मनोज ठाकुर, फूज़ैल खान, जवाहर पासवान, चंदन जायसवाल, प्रदीप केसरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, ग्राहक एवं केसरी परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें