गढ़वा के कदवा के समीप एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान धुरकी थाना क्षेत्र के रकसी गाँव निवासी चंद्रिका राम के पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आदित्य कुमार अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर श्री बंशीधर नगर जा रहा था। इसी दौरान कदवा के समीप उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत उसे उठाया और गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 115










