एन एच 39 पर धक्का लगने से एक बुजुर्ग की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेराल। थाना क्षेत्र अंतर्गत लातदाग गांव स्थित एन एच 39 पर बी एड कॉलेज ओवरब्रिज के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 58 वर्षीय बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान लातदाग गांव निवासी शिवनाथ यादव के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार गोंदा गांव निवासी सूरज कुमार अपना हैंड ट्रैक्टर सड़क के किनारे खड़ा कर पेशाब कर रहे थे। उसी समय शिवनाथ यादव भी सड़क किनारे से होते हुए अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नगर ऊंटारी की ओर से गढ़वा जा रही एक तेज रफ्तार कार नंबर: JH01EA-3078 ने शिवनाथ यादव को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग करीब 50 फीट दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।अनियंत्रित कार इसके बाद सड़क किनारे खड़े हैंड ट्रैक्टर से जा टकराई और उसे भी कुछ दूर तक घसीटती चली गई।बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त कार में वकील राजकुमार राम और मनोज सवार थे। हादसे के बाद जुटे आक्रोशित ग्रामीणों ने कार सवारों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मेराल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से कार सवारों को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर कुछ देर के लिए मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर सीओ यशवंत नायक और थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई और सरकारी प्रावधान के तहत मदद का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वाल भेज दिया है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें