गढ़वा। जिले के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में परमेश्वरी मेडिकल सेंटर की ओर से 29 नवंबर, रविवार को चिनिया रोड स्थित अस्पताल परिसर में विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें मणिपाल एवं पारस हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे।
शिविर में मणिपाल हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार मिश्रा किडनी से जुड़ी बीमारियों का उपचार एवं परामर्श देंगे। किडनी की कार्यक्षमता में कमी, क्रिएटिनिन बढ़ने और पेशाब संबंधी समस्याओं से परेशान मरीज उनसे सलाह ले सकेंगे।
इसके अलावा पारस हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार भी शिविर में मौजूद रहेंगे। वे मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और नसों से संबंधित बीमारियों की जांच कर मरीजों को उचित चिकित्सकीय परामर्श देंगे।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य गढ़वा जिले के मरीजों को बड़े शहरों जैसी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इलाज और परामर्श के लिए रांची सहित अन्य शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।
प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। मरीजों को अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट, मेडिकल रिकॉर्ड और वर्तमान में चल रही दवाओं का विवरण साथ लाने की सलाह दी गई है।
पंजीकरण एवं जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9199697149 पर संपर्क किया जा सकता है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता









