गढ़वा: भव्य अखाड़ा जुलूस में रथ में लगी आग, मची अफरा-तफरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा में रविवार को भव्य अखाड़ा जुलूस के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब जय भारत संघ टंडवा द्वारा बनाए गए एक रथ में अचानक आग लग गई। यह हादसा उस समय हुआ जब रथ मंच के पास पहुंच चुका था और हजारों की संख्या में दर्शक वहां मौजूद थे।

जैसे ही रथ से धुआं उठने लगा, भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और कुछ ही क्षणों में वहां भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
स्थानीय लोगों और आयोजन समिति के सदस्यों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और बिना किसी देरी के आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया।

कोई बड़ी क्षति नहीं, राहत की बात
दमकल कर्मियों की तत्परता और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जान-माल की क्षति नहीं हुई।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें