गढ़वा: झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एंप्लॉय फेडरेशन (झारोटेफ), जिला इकाई गढ़वा के तत्वावधान में घोषित प्रखंड स्तरीय ध्यानाकर्षण रैली सह ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित पांचों प्रखंडों—गढ़वा, मेराल, रंका, चिनियां एवं सगमा—में शानदार ढंग से संपन्न हुआ। इन कार्यक्रमों का संचालन संबंधित प्रखंडों की कार्यकारिणी के अध्यक्षों, सचिवों एवं अन्य संघीय पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
गढ़वा प्रखंड:
झारोटेफ जिला इकाई के सचिव विमलेश कुमार के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुमार नरेन्द्र नारायण को ध्यानाकर्षण रैली का ज्ञापन सौंपा गया। बीडीओ ने MACP से संबंधित मुद्दे पर अपने स्तर से जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) एवं जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) से बातचीत भी की। इस अवसर पर फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मेहता, अशोक कुमार सिन्हा, सुबोध कुमार, विनय कुमार, मनोज कुमार, नैन कुमारी, विमला तिग्गा, अशोक राम, संजय राम, गीता देवी, प्रफुल्ला मिंज, रेयाज अंसारी, फुलेंद्र रजवार, शंभु रवि, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।
मेराल प्रखंड:
महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष विमला तिग्गा के नेतृत्व में, बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रधान सहायक को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जनसेवक कुणाल गौरव, रामनाथ चौधरी, आशुतोष कुमार, मोहम्मद रिजवान, शीला देवी, निर्मला कुमारी, सेल्सिया कुजूर, मीना कुमारी, ऊषा कुमारी, रश्मि रंजन, अर्चना सिन्हा, मंजू कुमारी, संगीता कुमारी, सुनीता कुमारी सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रंका प्रखंड:
यहाँ प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र रजक के नेतृत्व में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर जिला संयुक्त सचिव सुधीर रजक, प्लस टू उच्च विद्यालय रंका के प्राचार्य इंद्र नारायण झा, आराधना कुमारी, पुष्पा कुमारी, अमित कुमार, प्रवीण कुमार, सरिता कुमारी, उज्ज्वल कुमार, संजीत कुमार, शिवपूजन प्रजापति, नीरज कुमार आदि मौजूद थे।
चिनियां प्रखंड:
बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रधान सहायक नोमान खान को प्रखंड अध्यक्ष शिवनाथ राम के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिला प्रवक्ता डॉ. कृष्ण कुमार यादव, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, दुबराज सिंह, बच्चू राम, सुनील यादव, जनसेवक कमलेश कोरवा, पवन रजक, रवि पाल, महेंद्र कुमार, शिक्षक अभय सिंह, संदीप सिंह, अखिलेश विश्वकर्मा, अरविंद पाल, सुशील डुंगडुंग, महेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
सगमा प्रखंड:
यहाँ बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रधान सहायक को झारोटेफ जिला इकाई के उपाध्यक्ष सुनय राम ने ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सीताराम जायसवाल, जनसेवक ओमप्रकाश सिंह सहित कई शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।
जिलाध्यक्ष का वक्तव्य:
झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने सभी प्रखंडों के कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं उपस्थित शिक्षकों व कर्मचारियों को आज के सफल आयोजन हेतु हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों को MACP का लाभ मिले, सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष की जाए, और शिशु शिक्षण भत्ता अविलंब प्रदान किया जाए। अन्यथा स्थिति में राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










