हरैया गांव में मासूम बच्चियों की डूबने से हुई मौत पर अलखनाथ पाण्डेय ने दुख व्यक्त किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा प्रखंड के हरैया गांव में चार मासूम बच्चियों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत ने पूरे जिले को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस त्रासदी पर वरिष्ठ भाजपा नेता और गढ़वा जिले के जाने-माने शिक्षाविद् श्री अलखनाथ पांडेय ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

श्री पांडेय ने कहा कि इन मासूम बच्चियों की जान का जाना किसी अपूरणीय क्षति से कम नहीं है। यह घटना केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ा आघात है।
अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा, “इन बच्चों का निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ पूरी संवेदना रखते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह इन बच्चियों की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दे।”
अलखनाथ पांडेय ने इस हादसे के बाद समाज को बच्चों की सुरक्षा और देखभाल की अहमियत समझने का संदेश भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।
यह घटना पूरे जिले को गहरे दुख में डुबोने वाली है, और समाज को यह याद दिलाती है कि हमें बच्चों की सुरक्षा को लेकर अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें