झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्प्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) गढ़वा जिला इकाई द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय ध्यानाकर्षण रैली सह ज्ञापन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा: झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्प्लॉई फेडरेशन (झारोटेफ) जिला इकाई, गढ़वा द्वारा घोषित प्रखंड स्तरीय ध्यानाकर्षण रैली सह ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन शानदार तरीके से मंझियाव, रमना, बरडीहा एवं डंडा — इन चारों निर्धारित प्रखंडों में किया गया। आयोजन की जिम्मेदारी संबंधित प्रखंड कार्यकारिणी के अध्यक्षों, सचिवों एवं अन्य संघीय पदाधिकारियों ने निभाई। इन कार्यक्रमों में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

मंझियाव प्रखंड:
यहां प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार को झारोटेफ प्रखंड इकाई के अध्यक्ष राजकिशोर मेहता और सचिव जितेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में ध्यानाकर्षण ज्ञापन सौंपा गया। बीडीओ प्रमोद कुमार ने ज्ञापन में उल्लिखित सभी मांगों को उचित ठहराया और उन्हें राज्य सरकार को अविलंब प्रेषित करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जितेन्द्र प्रसाद, नीरज प्रसाद, हरेंद्र कुमार रवि, सरोज कुमारी, पूनम शर्मा, चंदा कुमारी, रामसागर शुक्ल, राजेश तिवारी, निलेश यादव, राजेश अग्रहरि, अमलेश कुमार, मिथिलेश कुमार, मनोज भगत, विशाल चंद्र, अवधेश रवि, ब्रजकिशोर, विजय कुमार, विकास तिवारी, रवींद्र प्रकाश यादव सहित कई शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

रमना प्रखंड:
यहां प्रखंड अध्यक्ष विमल पटेल के नेतृत्व में अंचलाधिकारी को ध्यानाकर्षण ज्ञापन सौंपा गया। अंचलाधिकारी ने सभी प्रमुख मांगों को ध्यानपूर्वक पढ़ते हुए शिक्षकों को MACP का लाभ आवश्यक बताया। इस अवसर पर शिक्षक सगीर अंसारी, मनोज तिवारी, रोहिणीकांत देव पांडे, जयप्रकाश यादव, नागेंद्र सिंह, धर्मेंद्र राम, आशीष कुमार, सुमन कुमारी, रेणु प्रतिमा एक्का, शैलेश त्रिपाठी, चतुर्भुज शर्मा, अंशुमान संतोष, राजाराम प्रजापति, शैलेन्द्र तिवारी, संजय लाल मौर्य आदि उपस्थित रहे।

बरडीहा प्रखंड:
यहां बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रधान सहायक नरेंद्र कुमार को प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर पूजा कुमारी, आशुतोष शर्मा, दयाशंकर शर्मा, आयुष कुमार सिंह, पिंटू पांडे, राकेश पांडे, विपिन चौधरी, मनोज कुमार, अजीत सिंह समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।

डंडा प्रखंड:
यहां भी बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रखंड समन्वयक (पंचायती राज) संतोष कुमार को झारोटेफ डंडा प्रखंड इकाई के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष का आभार एवं चेतावनी:
झारोटेफ गढ़वा जिला इकाई के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने सभी प्रखंड कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को MACP का लाभ, सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष और शिशु शिक्षण भत्ता अविलंब प्रदान किया जाना चाहिए। यदि सरकार जल्द इन मांगों पर अमल नहीं करती है, तो राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें