गढ़वा बेलचंपा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेल चंपा में 16 जनवरी से 2003 से कार्यरत सहायक अध्यापक निभा कुमारी का असमय निधन हो गया। उनके निधन की खबर से विद्यालय परिसर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, निभा कुमारी एक समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ शिक्षिका थीं, जिन्होंने विद्यालय में अपनी सेवा के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक और नैतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका व्यवहार सहकर्मियों और छात्रों के बीच अत्यंत प्रिय था।
विद्यालय परिवार और स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विद्यालय में एक शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 382










