गढ़वा: डीसी की कार्रवाई से नाराज़ कर्मचारी संगठनों की टाउन हॉल मैदान में बैठक, दी चार दिन का अल्टीमेटम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा, 3 अगस्त:
गढ़वा शहर के टाउन हॉल मैदान में रविवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक उपायुक्त (डीसी) दिनेश कुमार यादव द्वारा हाल ही में की गई दंडात्मक कार्रवाई के विरोध में बुलाई गई थी।

बैठक में मनरेगा संघ, रोजगार सेवक संघ, कर्मचारी संघ और पंचायत सेवक संघ के सैकड़ों सदस्य शामिल हुए। वक्ताओं ने बताया कि डीसी द्वारा कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई न केवल अनुचित है, बल्कि यह कर्मचारियों के आत्मसम्मान पर भी प्रहार है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि चार दिनों के भीतर संबंधित कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई को वापस नहीं लिया गया और समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो सभी संघ संयुक्त रूप से बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी सरकार की योजनाओं को धरातल पर लागू करने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन इस तरह की कार्रवाई से उनका मनोबल टूटता है।

अंत में संघ के नेताओं ने उपायुक्त से अपील की कि वे संवेदनशीलता के साथ मामले की पुनः समीक्षा करें और संवाद के माध्यम से समाधान का रास्ता निकालें। यदि प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो आंदोलन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें