अन्नराज डैम में युवक रहस्यमय तरीके से लापता, तीन दोस्त मौके से फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा थाना क्षेत्र के अन्नराज नावाडीह गांव स्थित अन्नराज डैम में रविवार को हुए एक रहस्यमयी हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अज्ञात युवक अपने तीन दोस्तों के साथ डैम घूमने आया था। इसी दौरान उसने नहाने के लिए डैम में उतरने का निर्णय लिया, लेकिन पानी में उतरने के बाद वह बाहर नहीं निकला।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक को पानी में उतरते देखने के बाद काफी देर तक उसका कोई अता-पता नहीं चला। इस बीच उसके साथ आए तीनों दोस्त अचानक वहां से फरार हो गए। उनकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना पाकर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और जिला प्रशासन को जानकारी दी। थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और डैम किनारे से ऑरेंज रंग की टी-शर्ट और ग्रे रंग का लोअर बरामद किया। उन्होंने कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि युवक की मौत हो गई है, लेकिन डूबने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें