गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के रामबाण घुरुआ गांव निवासी विनोद राम (40) की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह बिरजा गांव से एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे।
बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकराई
यह घटना कुलहि पहाड़ के पास हुई, जहां उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विनोद राम गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल में हुई मौत
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार में छाया मातम
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 122










