सैकड़ो जरूरतमन्दो के आशीर्वाद से जारी है निरंतर सप्ताहिक भंडारा : आकाश केशरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

सोशल वर्कर संस्था के तत्वधान में शहर के रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप मंगलवार को भंडारा का आयोजन किया गया. भंडारा में प्रसाद स्वरूप पूड़ी व सब्जी व बुन्दिया रसगुल्ला वितरण किया गया. मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे विमल शर्मा व पिंकी शर्मा अपने शादी के 17 वां वर्षगाठ पे अपने दोनो पुत्र वंश राज तथा यश राज के साथ शामिल हुए मोके पे उपस्थित विमल शर्मा कहा की सोशल वर्कर संस्था के द्वारा आयोजित फ़ूड फॉर हंगर मे पूर्व मे भी शामिल हुआ हू ओर मे हमेशा संस्था के युवायो के साथ खड़ा हू मे अपने सादी के सालगिरह पे अपने परिवार संग आकर भंडाारा में को प्रसाद स्वरूप भोजन बितरण किया मन को काफी सुकून मिला.उन्होंने कहा कि सोशल वर्कर संस्था का यह कार्य काफी सराहनीय है. और इस कार्य की जितनी प्रशंसा की जाय कम होगी. सोशल वर्कर संस्था के युवायो के द्वारा यह काफी सराहनीय प्रयास है संस्था के संचालक आकाश केशरी ने कहा कि शहर के लोग फ़ूड फॉर हंगर का प्रोजेक्ट को अनवरत जारी रखने में सहयोग दे रहे हैं. इसी कड़ी मे संस्था के 62 वां सप्ताहिक भंडारा मे विमल शर्मा के द्वारा सहयोग किया पुरी टीम की ओर से उनको सालगिरह पे बधाई दी गई ओर सहयोग करने हेतु आभार प्रकट किया गया इस अवसर पर सदस्य शुभम केशरी, अनमोल कश्यप,बाला केशरी, यश गुप्ता, पयूष गुप्ता आदि उपस्थित थे.

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें