गढ़वा-मझियाव सड़क पर उचरी के समीप एक कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के चिरौजिया गांव निवासी ईश्वर साव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ईश्वर साव किसी काम से उचरी गए थे और घर लौट रहे थे, तभी उचरी के पास पीछे से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 136










