गढ़वा : टंडवा निवासी वार्ड 19 के पुटूम पाल जी के गेस्ट परिवार की एक महिला को अचानक B+ ब्लड की आवश्यकता हुई। स्थिति की जानकारी मिलते ही संतोष केसरी (निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि) ने अपने छोटे भाई संजीत केसरी (अग्रवाल मोहल्ला निवासी) से संपर्क किया। संजीत केसरी जी ने तुरंत आगे आकर एक यूनिट B+ ब्लड डोनेट कर मरीज को स्वस्थ्य होने में सहयोग दिया।
गढ़वा से बाहर रहते हुए भी समाज के लोगों को गर्व है कि शहर में जरूरत पड़ते ही 1 से 4 घंटे के भीतर ब्लड उपलब्ध हो जाता है। इसी सेवा भावना से गढ़वा पूरे झारखंड में अलग पहचान बना रहा है।
इस अवसर पर केसरवानी समाज के महामंत्री मंटू केसरी जी के सेवा भाव की भी सराहना की गई।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 100










