गढ़वा। जिले के चिरोजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में 34 मोतियाबिंद पीड़ित मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि नेत्रालय द्वारा लगातार आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति दृष्टि से वंचित न रह जाए।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों की पहले जांच की जाती है। मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उनका पंजीकरण कर मुफ्त ऑपरेशन की व्यवस्था की जाती है। ऑपरेशन के बाद मरीजों को मुफ्त चश्मा और आवश्यक दवाएं भी दी जाती हैं, ताकि उन्हें अतिरिक्त खर्च का बोझ न उठाना पड़े।
डॉ. सुशील ने बताया कि ऑपरेशन के लिए मरीजों को आधार कार्ड और राशन कार्ड लाना अनिवार्य है, जिससे जरूरतमंदों की पहचान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2025 से 2026 के बीच अब तक कुल 385 मोतियाबिंद पीड़ित मरीजों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है।
ऑपरेशन के बाद मरीज को निशुल्क चश्मा भी वितरण किया जाता है
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










