गढ़वा। समाहरणालय स्थित झारनेट गढ़वा में अपर समाहर्ता श्री राज महेश्वरम की अध्यक्षता में जिले के सभी 41 खुदरा उत्पाद दुकानों की बन्दोबस्ती सफलतापूर्वक पूरी की गई। यह बन्दोबस्ती 18 समूहों में ई-लॉटरी प्रणाली से पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 की शेष अवधि हेतु की गई।
इस प्रक्रिया के लिए कुल 212 आवेदन प्राप्त हुए थे। पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करते हुए सम्पूर्ण प्रक्रिया सम्पन्न की गई।
बन्दोबस्ती प्रक्रिया के दौरान अपर समाहर्ता के साथ उत्पाद अधीक्षक, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 361










